फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur LockDown: पुजारी की मौत मामले में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, घरवालों ने लगाया था ये आरोप

Wed, 25 Mar 2020 02:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर लॉकडाउन: रोते बिलखते मृतक पुजारी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के बीच ही तबीयत खराब होने से रामगढ़ताल इलाके के महुईसुधरपुर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी कोईल उर्फ टिकोरी दास की मंगलवार को मौत हो गई थी। इस मामले में चौकी इंचार्ज आजाद नगर सूरज सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


उनकी जगह पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज दीपक सिंह को भेजा गया है। जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज पर विक्रम लक्ष्मण सिंह की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक, कजाकपुर निवासी कोईल दास अपने मंदिर पर पूजा पाठ करने मंगलवार को गए थे।

सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए निकली थी। इसी बीच मंदिर के पास ही कुछ युवक पुलिस का वीडियो बनाने लगे। जिससे नाराज पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवकों को पकड़ लिया। कोईल छुड़ाने के लिए गए थे कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन


पत्नी सुखदेई का आरोप था कि पुलिस ने कोईल की पिटाई की थी जिससे उनकी तबीयत खराब हुई और फिर मौत हो गई। पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंपी थी। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सूरज को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें