हरदोई जिले में रविवार को नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बधुआमऊ के मजरा दुलारखेड़ा निवासी सलमान (19) पुत्र मुनव्वर का शव कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रज्जाकखेड़ा के निकट शारदा नहर में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सलमान पिकअप चालक था और कासिमपुर इलाके से दूध लेकर औद्योगिक क्षेत्र संडीला स्थित एक फैक्ट्री जाता था। परिजनों के मुताबिक सलमान शनिवार को घर से निकला था।