फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नीट में दूसरे की जगह बैठे युवक को पुलिस ने दबोचा, दो लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

Mon, 13 Sep 2021 08:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगी थी। रविवार को आयोजित नीट में सेंट्रल एकेडमी स्कूल में फर्जी तरीके से एक युवक के बैठने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में दूसरे की जगह पर परीक्षा देने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र बरामद कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है। आरोपी ने बताया कि दो लाख रुपये में वह परीक्षा में बैठा था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान कुशीनगर के मुकुंदपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगी थी। रविवार को आयोजित नीट में सेंट्रल एकेडमी स्कूल में फर्जी तरीके से एक युवक के बैठने की जानकारी हुई थी।

पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आजाद चौक चौकी इंचार्ज विशाल उपाध्याय की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बसगांव चौरिया गांव निवासी प्रदीप कुमार शुक्ला की जगह पर परीक्षा देने बैठा था। आरोपी ने दो लाख रुपये में दूसरे की जगह पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें