फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बड़े भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, छोटे ने दूसरी किशोरी का वीडियो किया वायरल

Wed, 08 Jul 2020 09:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • गांव में तनाव, दूसरे समुदाय के हैं आरोपी
  • दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, छोटा भाई हिरासत में

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने अया है। यहां एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक ने एक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, वहीं उसके छोटे भाई ने एक अन्य किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि अश्लील वीडियो दिखाकर वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। दोनों घटनाओं के बाद गांव में तनाव है। पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें- घायल दारोगा ने विकास दुबे एनकाउंटर की सुनाई आंखों देखी दास्तां, कहा- 'बिल्कुल सामने खड़ी थी मौत'
विज्ञापन


एक गांव की सात वर्षीय बच्ची मंगलवार की शाम बकरी चराने गई थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवक उसे बहला-फुसलाकर सागौन के बगीचे की तरफ ले गया। वहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल में धान की रोपाई के कर रही मां बगीचे की तरफ दौड़ी तो आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

ग्रामीणों की सूचना पर डॉयल 112 की टीम पहुंची। इस मामले में बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया। उधर, इसी युवक के छोटे भाई पर आरोप है कि उसने गांव की 17 वर्षीय किशोरी को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह किशोरी को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

इसे भी पढ़ें- ये है गोरखपुर के टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर की पूरी लिस्ट, अब पुलिस कसेगी शिकंजा

किशोरी जब इसका विरोध करने लगी तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। आरोप यह भी है कि युवक ने अश्लील वीडियो पीड़िता की बहन की ससुराल भेज दिया। इससे वहां भी इसे लेकर विवाद की नौबत आ गई है। बुधवार को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर की कहानी घायल सिपाही की जुबानी, कमर के नीचे लगी थी गोली

दोनों भाइयों की करतूत से गांव में तनाव है। वहां दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि बड़े भाई इम्तियाज के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल करने के आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें