घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग पर रविवार देर रात बदमाशों ने प्राइवेट शिक्षक रामबालक चौहान (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर शिक्षक की बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने जायजा लिया। इस मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।