फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गला दबाकर मासूम बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Apr 2021 09:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात देखने गई बच्ची के साथ हुई घटना। नदी किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम को भेजा शव, एक पर नामजद केस दर्ज।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात देखने गई आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है लेकिन पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर चिकित्सकों की सलाह ले रही हैँ। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बच्ची की निर्मम हत्या पर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


सोमवार को गांव के बगल में बूढ़ी राप्ती नदी किनारे मासूम का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल की रात बरात आई थी। गांव की एक आठ वर्षीय बच्ची बरात देखने गई और लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिली। इसी बीच पंचायत चुनाव में मतदान के दिन 26 अप्रैल को दोपहर में गांव के बगल में स्थित बूढ़ी राप्ती के किनारे उसका शव मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले- नहीं हुई है दुष्कर्म की पुष्टि

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर जोगिया पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। डीएम दीपक मीणा और एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। दुष्कर्म की आशंका है। चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म के मामले में स्थिति स्पष्ट कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें