फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर पति और ननद से हुआ विवाद, विवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान

Fri, 10 Jul 2020 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भानपुर (बस्ती)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पति ने बताया कि मेहमान आने पर चद्दर बिछाने को लेकर ननद से तकरार के बाद यह घटना सामने आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अहिरौला गांव निवासी कमलेश शर्मा के मुताबिक गुरुवार शाम को उनके घर रिश्तेदार आए थे। इस दौरान कमलेश की बहन ने बेड की चद्दर रिश्तेदार के चारपाई पर बिछा दिया। जिससे कमलेश की पत्नी सीमा शर्मा काफी नाराज हुई। ऐसे में सीमा ने ननद और पति से विवाद भी किया। गुस्से में अपने कमरे में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया।

पति के अनुसार इसी बीच वह छत पर लगे जीने का फाटक बंद करने चला गया। वापस लौटा तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। रात करीब आठ बजे से लेकर नौ बजे तक पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति को शक हुआ। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सन्न रह गया।
विज्ञापन


पत्नी सीमा दुप्पटे का फंदा बनाकर छत में लगे पंखे से झूल रही थी। कमलेश ने उसे नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर सीओ रुधौली शक्ति सिंह, एसओ सोनहा राजेश कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी असनहरा विनय सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें