फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: किशोरी से जीजा ने किया दुष्कर्म, बोला- 'किसी को बताया तो बहन को छोड़ दूंगा'

Fri, 30 Apr 2021 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

बहन सहित परिवार के लोग गए थे वोट डालने, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बहन के घर आई महराजगंज जिले की किशोरी के साथ जीजा ने ही उस समय दुष्कर्म किया, जब बहन सहित परिवार के अन्य सभी लोग गुरुवार को मतदान करने गए थे। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बहन को छोड़ देने की धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताने के बाद थाने पर शिकायत की। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज डीके सरोज ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली चौदह वर्षीय पीड़िता अपनी बड़ी बहन के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ससुराल में 25 अप्रैल से आई हुई थी। 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़ रहा था। बहन की सास, देवर, देवरानी व अन्य सभी घरवाले वोट डालने के लिए बूथ पर चले गए। वह बहन के बच्चे की देखभाल के लिए घर पर रूक गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान उनका जीजा राजकुमार घर पर आया और कमरा बंद करके उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसे विरोध किया तो धमकी देते हुए बोला कि किसी से कहोगी तो तुम्हारी बहन को छोड़ देंगे।श्

घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी बहन व अन्य परिवारीजनों को दी और थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई। वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें