फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: झाड़ी में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 27 Aug 2021 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

बसंतपुर धूसी गांव के कुछ लोग नहर की तरफ नित्य क्रिया के लिए गए थे। नहर के बगल में झाड़ी की ओर से उन्हें दुर्गंध आ रही थी। जब लोग झाड़ी के पास पहुंचे तो वहां मिट्टी खोदने का निशान दिखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में पांच दिन पूर्व घर से लापता स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबे टोला निवासी युवक का शव शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के बसंतपुर धूसी नहर के समीप झाड़ी में पाया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव से दुर्गंध आ रही थी। इस मामले में तरकुलवा पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत तरकुलवा के दुबे टोला निवासी जावेद सिद्दीकी (30) बीते 23 अगस्त की रात 8 बजे के करीब घर से निकला और लौट कर नहीं आया। लापता युवक के पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव के कुछ लोग नहर की तरफ नित्य क्रिया के लिए गए थे। नहर के बगल में झाड़ी की ओर से उन्हें दुर्गंध आ रही थी। जब लोग झाड़ी के पास पहुंचे तो वहां मिट्टी खोदने का निशान दिखा।
विज्ञापन


लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी खुदवाई तो उसमें शव बरामद हुआ। शव कुछ दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था। उससे दुर्गंध आ रही थी। शव के शरीर पर छींटदार टीशर्ट थी। इसकी सूचना होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोगों ने शव की पहचान पांच रोज पूर्व घर से लापता दुबे टोला गांव निवासी जावेद सिद्दीकी के रूप में की। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें