उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका ने मिलने से मना किया तो प्रेमी को नागवार लगा। वह अपनी गृहस्थी में व्यस्त रहना चाहती थी, लेकिन प्रेमी की जिद के आगे वह बेबश हो गई। उसके बुलाने पर घर के पिछे मिलने पहुंची तो प्रेमी ने उसे जहर पिलाकर 22 अगस्त 2020 को मार कर रोहिन नदी में फेंक दिया। कॉल डिटेल से पुलिस जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी आ गया। उसने पूरी कहानी बयां की। उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त 2020 को पनियरा थाना क्षेत्र के रोहिन नदी के भौराबारी पुल के नीचे एक युवती का शव बोरे में मिला था। उसकी शिनाख्त होने के बाद मृतका के पिता ने पनियरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस को जांच करते- करते 11 माह का वक्त लग गया।
इसी बीच युवती का मोबाइल पुलिस के हाथ लगा। उसमें मिले नंबर के आधार पर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का नंबर मिला। पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसके बाद अन्य तथ्यों पर जांच की जाने लगी। पुलिस को युवक एवं युवती के प्रेम कहानी के बारे में जानकारी हुई तो युवक की तलाश तेज हो गई।