फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या

Sun, 16 Aug 2020 06:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, हाटा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
घट्नास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गगहा इलाके के शिवपुर गांव में भूमि विवाद में रविवार सुबह अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबर पाते ही गोला तहसील के अधिवक्ता बड़हलगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और करीब चार घंटे तक शव को नहीं ले जाने दिए। उनकी मांग थी कि तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए। बाद में एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव के समझाने पर अधिवक्ता माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शिवपुर निवासी राजेश्वर पांडेय गोला तहसील में प्रैक्टिस करते थे। उनका पट्टीदार चंकी पांडेय से लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह सात बजे के करीब चंकी पांडेय के बाबा घास काट रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर राजेश्वर से उनका विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग जुट गए और मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि चंकी ने असलहे से फायर कर दिया। गोली राजेश्वर की पीठ में लगी और वह गिरकर तड़पने लगे। आनन-फानन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध करने लगे। बाद में वकीलों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें