गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी गांव में स्थित वनसप्ती देवी पर गुरुवार की देर रात पुजारी के पौत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पीड़ित के बाबा ने शुक्रवार को खोराबार थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित संदीप के बाबा मैनेजर पासवान भगत ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह मंदिर में पूजा का काम करते है और पास में साइकिल बनाने की दुकान है। संदीप गुरुवार रात मंदिर में पूजा में सहयोग करने के लिए रुक गया। रात तकरीबन 10 बजे भीड़ समाप्त होने पर वह मंदिर में कुर्सी पर बैठा था।
इस दौरान बाइक सवार दो लोग पहुंचे और उसपर चाकू से हमला कर दिए। गले पर चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर मंदिर के पुरानी और वह मौके पर पहुंचे। बदमाश मोतीराम अड्डा की तरफ फरार हो गए। उसे उपचार के लिए पीएचसी खोराबार ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।