फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने नहीं की थी आत्महत्या, पति ने उतारा था मौत के घाट

Sun, 11 Jul 2021 06:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पति गिरफ्तार, हत्या को खुदकुशी रूप दिया, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या नहीं की थी, उसके पति ने शुक्रवार को गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और आरोपियों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की बात प्रचारित कर दी। पति की इस साजिश का ताना-बाना पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही खुल गया। पुलिस ने पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पति ने शुक्रवार को बांसगांव पुलिस को अपनी पत्नी की आत्महत्या की सूचना दी। आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। 19 जून 2021 को महिला के पति ने इलाके के ही तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एक आरोपी जेल में है। 

आत्महत्या का मामला होने के चलते पुलिस ने पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फारेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अपने ही बुने जाल में फंस गया

मृतका की मां ने तहरी दी और आरोप लगाया कि ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

पत्नी की आत्महत्या की कहानी गढ़ने वाला आरोपी अपने ही बुने जाल में उलझता चला गया। पति ने पत्नी की आत्महत्या का जो सुसाइड नोट पुलिस को दिया था उसका कागज बहुत पुराना था। लिखावट भी पुरानी थी। शक के आधार पर ही पुलिस ने मृतका की बहन से लिखावट की पहचान कराई तो पोल खुल गई। मृतका की बहन ने साफ कहा कि यह उसकी बहन का लिखा हुआ नहीं है। 

बांसगांव प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो चुकी है। पति ने ही गला दबाकर हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें