फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चाकू से हमला कर छात्रा को उतारा मौत के घाट

Sun, 06 Dec 2020 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन व घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के शाहपुर पुरैनी गांव में रविवार की सुबह खेत की मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक छात्रा की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर पुरैनी गांव निवासी विक्रम गौड़ और रामभरोसा गुप्ता के परिवार में खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जहां स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।  

रविवार की सुबह फिर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। रामभरोसा गुप्ता पक्ष के लोगों ने चाकू व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने विक्रम की बेटी काजल पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच- बचाव करने गए पिता विक्रम गौड़ को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काजल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर एसपी श्रीपति मिश्र भी अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली।

उधर, तरकुलवा पुलिस ने आरोपी रामभरोसा गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसपी श्रीपति मिश्र ने बताया कि खेत की मेड़ काटने के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल छात्रा काजल की मौत हो गई। इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें