फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मंगेतर के दहेज मांगने पर युवती ने की खुदकुशी, केस दर्ज

Fri, 07 May 2021 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मां की तहरीर पर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कोतवाली इलाके के पक्की बाग मोहल्ले में मंगेतर के दहेज मांगने से आहत एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी है। युवती की मां ने कोतवाली थाने में आरोपी संतोष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पक्की बाग निवासी सावित्री देवी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी प्रियंका की शादी छोटेकाजीपुर के माली टोला निवासी संतोष पासवान से तय हुई थी। दहेज में दो लाख रुपये और एक  एक स्कूटी दी गई थी। शादी तय होने के बाद फोन पर संतोष उनकी बेटी से बात करता था।

कुछ दिन बाद संतोष और उसके परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज मांग करने लगे। पूरी न होने पर विवाह की तिथि आगे बढ़ाते रहे। बेटी ने संतोष से बात की तो उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगा। एक सप्ताह पहले फोन कर उसने कहा कि मांग पूरी होने पर ही शादी करुंगा,अन्यथा मर जाओ। जिसके बाद से प्रियंका सदमे में चली गई और एक मई को संतोष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश चल रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें