फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दूसरे छात्रों को बैठाने की थी तैयारी, चार गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2020 01:07 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दूसरे छात्रों को बैठाने की तैयारी में जुटे चार लोगों को तरकुलवा पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 35 से अधिक प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन


मंगलवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वायर रिकॉर्डर लगने से नकल माफिया अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में फर्जी प्रवेश पत्र के सहारे परीक्षार्थी की जगह बाहरी लोगों को बैठानी की तैयारी थी। इसके लिए तरकुलवा के एक स्टूडियो में फर्जी प्रवेश पत्र तैयार किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर एसओ तरकुलवा नरेंद्र प्रताप राय मयफोर्स स्टूडियो में पहुंचकर छापेमारी किए। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में तरकुलवा के हरैया गांव निवासी दिग्विजय सिंह, कनकपुरा गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह, अजय गोंड, अंगद गोंड शामिल हैं।
विज्ञापन


उनके कब्जे से तैयार किए गए 35 से अधिक प्रवेश पत्र और आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इस प्रवेश पत्र के सहारे परीक्षार्थियों की जगह दूसरों को बैठाया जाता। पूरी तैयारी कर ली गई थी। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई। इस बाबत एसओ तरकुलवा नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें