फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, आर्केस्ट्रा विवाद में गई थी जान

Thu, 03 Dec 2020 08:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करते एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के सोपरा देवरिया में किराना व्यापारी विजय प्रताप सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रामअचल यादव समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले पुलिस चार आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है। चार आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामअचल यादव, लालबिहारी, रामपाल और देवमन के रूप में हुई है। हरपुर बुदहट थाने में पत्रकार वार्ता कर सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि 26 नवंबर की सुबह कुदाल से प्रहार कर विजय प्रताप की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लोगों पर नामजद और दो-तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया था। पुलिस इसके पहले चार आरोपितों को जेल भिजवा चुकी है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपित भीटी के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने वहां से आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि बीते 25 नवंबर की रात में गांव में आर्केस्ट्रा पर गाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके अगले दिन सुबह विजय प्रताप की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि फरार आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें