फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: महिला दरोगा से दुष्कर्म, आरोपी ने निकाल लिए खाते से 10 लाख रुपये

Mon, 16 Aug 2021 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

महिला दरोगा की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी कानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पहले उसे झांसे में लेकर संबंध बनाया। वह हमेशा ढंग से पेश आता था, जिससे उसके चाल चलन पर कोई शक नहीं हो रहा था। आरोप है कि उसने महिला के बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक थाने में तैनात महिला दरोगा को झांसे में लेकर युवक ने पहले उससे शारीरिक संबंध बनाया, फिर 10 लाख रुपये खाते से निकाल कर फरार हो गया। पुलिस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

महिला दरोगा की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी कानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पहले उसे झांसे में लेकर संबंध बनाया। वह हमेशा ढंग से पेश आता था, जिससे उसके चाल चलन पर कोई शक नहीं हो रहा था। आरोप है कि उसने महिला के बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाल लिए।

इसकी जानकारी होने पर आरोपी से संपंर्क किया गया तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बीते 21 जून को वह आया तो छेड़छाड़ के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

महिला दरोगा ने शोर मचाया तो गला दबाकर जाने से मारने की कोशिश करने लगा। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आए लेकिन उनको भी वह धमकी देने लगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज करने किया है। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें