फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर दाग: स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों से दुष्कर्म, हेड कांस्टेबल समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 27 Nov 2021 11:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के डीएसपी मोहम्मद जमाल खान ने बताया कि हेड कांस्टेबल, होमगार्ड और उनके तीसरे साथी पर केस दर्ज किया जा चुका है। वारदात में पुलिस की जिप्सी और एक स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि दुष्कर्म की इस वारदात में क्या कोई और भी शामिल था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पा सेंटर में काम करने वाली बंगाल की दो लड़कियों ने मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल, होमगार्ड और एक अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत के बाद केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को पुलिस घर से सरकारी गाड़ी में उठाकर ले गई और तीन आरोपियों ने इनसे दुष्कर्म किया। मामले में होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा है। बताया गया है कि पुलिस इस मामले को दबाना चाहती थी लेकिन पता चलते ही महकमे मे हड़कंप मच गया।

दोनों लड़कियां रेवाड़ी के एक स्पा सेंटर में काम करती हैं और कमरा किराये पर लेकर रहती हैं। आरोप है कि गुरुवार रात पुलिस की गाड़ी में रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल, होमगार्ड जितेंद्र और धर्मेंद्र नाम का एक व्यक्ति लड़कियों के कमरे पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ बैठाकर ले गए। रास्ते में तीनों ने लड़कियों को एक दोस्त की प्राइवेट गाड़ी में शिफ्ट किया और शहर के ही एक होटल में ले गए। वहां तीनों ने दोनों लड़कियों से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दुष्कर्म जैसे संगीन जुर्म में पुलिस वाले के शामिल होने की वजह से रेवाड़ी पुलिस इस केस से जुड़ी ज्यादा जानकारियां देने को तैयार नहीं है। फिलहाल इतना ही पता लगा है कि दोनों लड़कियों की शिकायत पर देर रात ही रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। तीनों शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें