फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! एसबीआई के नाम पर चल रही है फर्जी वेबसाइट, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया ये मैसेज

Mon, 20 Apr 2020 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ग्राहकों को ठगने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अगर आपके पास बैंक से संबंधित कोई एसएमएस आए तो इसके साथ भेजे गए लिंक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। अन्यथा जालसाज आपका बैंक अकाउंट खाली कर देंगे। बैंक प्रबंधन ने ट्वीट कर ऐसे किसी भी एसएमएस से बचने के लिए आगाह किया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। अब साइबर अपराधियों ने एसबीआई की फर्जी वेबसाइट http://www.onlinesbi.digital तैयार कर ग्राहकों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें पासवर्ड या अकाउंट इंफॉर्मेशन अपडेट करने की बात कही जाती है।

एसएमएस के साथ भेजा गया लिंक ओपन करते ही इस्तेमाल करने वाला नेट बैंकिंग की तरह दिखने वाले पेज पर चला जाता है। लोगों को ऐसा लगता है कि उन्होंने सही पेज खोला है और अपने नेट बैंकिंग की आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करने लगते हैं, जबकि यह पूरी तरह से फर्जी है। इसी का फायदा उठाकर जालसाज लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

ऐसा एसएमएस आए तो तुरंत करें डिलीट

भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट के जरिए कहा है कि अगर किसी को इस तरह का एसएमएस मिला है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। लिंक पर कत्तई क्लिक ना करें और अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड या किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी साझा ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें