फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से सिपाही भी घायल

Mon, 18 Jan 2021 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, नगर बाजार (बस्ती)।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नगर बाजार थानाक्षेत्र के कूरहा पट्टी गांव के पास सोमवार तड़के पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान महुली संतकबीरनगर निवासी अनूप उर्फ मंगल सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के पुलिस टीम व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गया। इस दौरान एक आरक्षी आनंद दुबे व बदमाश को गोली लगने से दोनों घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश अनूप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

एसओजी प्रभारी का कहना है कि नौ जनवरी को ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई लूट के 11 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। नगर बाजार थाना क्षेत्र के पाल नगर के पास बदमाशों ने असलहे के बल पर बैंक संचालक से 35 हजार रुपये लूट लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें