फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो शातिर लुटेरों को लगी गोली

Mon, 07 Jun 2021 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, 31 मई को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे थे दो लाख रुपये।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल दाएं गौरव यादव, बाएं संतोष यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की क्र्राइम ब्रांच व गुलरिहा थाने की पुलिस ने सरहरी रोड पर घेराबंदी की थी। पुलिसकर्मियों के रोकने पर सहजनवां और चिलुआताल क्षेत्र के रहने वाले बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बाइक लेकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि गुलरिहा के जंगल सेमरा निवासी मोहम्मद कयूम जंगल माघी चौराहे पर अयान डिजिटल स्टूडियो एवं ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। 31 मई की सुबह केंद्र पर पहुंचे तीन बदमाशों ने कयूम को असलहा सटाकर बैग में रखे दो लाख रुपये लूट लिए।

लूट का केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच व गुलरिहा पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। रविवार देर रात 12 बजे सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश सरहरी रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान चिलुआताल के रामपुर चक निवासी गौरव यादव और सरहरी के घघसरा निवासी संतोष यादव के रूप में हुई। बदमाशों के पास से .32बोर की एक पिस्टल व 315 बोर का एक तमंचा और घटना में इस्तेमाल हुई बाइक मिली है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें