उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मां के साथ रात में सोई 11 माह की बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के मंदिर के पास धान के खेत में पाया गया। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव कैसे खेत में पहुंचा। इससे लोग हैरान हैं।
मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव है। जहां मायके में रह रही महिला की बच्ची की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के कलनाखोर गांव के रामजी साहनी की पुत्री पारो (36) की शादी संतकबीर नगर जिले के मेहदावल कस्बे में 6 वर्ष पूर्व रिंकू साहनी के साथ हुई है। पारो कुछ दिन पूर्व ही अपने दो बच्चों निखिल (4) और निध्या (11) माह के साथ अपने मायके कलनाखोर आई थी।
पिता के मुताबिक सोमवार की रात पारो अपने दोनों बच्चों के साथ घर के बरामदे में सोई थी। सुबह जब सोकर उठी तो उसकी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों से उसे ढूढना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने परिजनों को दामोदर दास महंथ के धान के खेत में बच्ची की लाश होने ही सूचना दी। परिजन बच्ची की लाश को घर लेकर आए और घटना की सूचना पुलिस को दी।