जांच में जुटे पुलिस अधिकारी।
रुपये बटोरने के बाद सभी सैय की ओर भागने लगे। सूचना के बाद गुजरानी चौकी और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साइबर सेल इंचार्ज रमेश कुमार भी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन बदमाश साफ नजर आ रहे हैं।
बदमाश स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आसपास के ही हो सकते हैं। इतना ही नहीं बदमाशों की उम्र भी ज्यादा नहीं लग रही। देखने से 20 से 25 वर्ष के युवक लग रहे हैं। जांच अधिकारी गुजरानी चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
सरपंच के बेटे ने ली गाड़ी की फोटो, पीछा करने पर चलाई गोली
वारदात के लिए बदमाश जब आए तो बैंक के सामने ही सरपंच का मकान है। सरपंच का बेटा अजय वारदात से चंद मिनट पहले ही वहां से अपने पिता को लेने सैय मार्ग पर गया था। ऐसे में वारदात के तुरंत बाद क्लर्क ने सरपंच के बेटे को फोन किया और बताया कि यहां से बदमाश भागे हैं। तुम उनकी कार के नंबर का फोटो खींच लेना।
अजय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उसने मार्ग पर अपनी कार थोड़ी तिरछी खड़ी कर ली ताकि बदमाश अपनी कार धीमी करें। बदमाशों ने कार धीमी की तो मैंने नंबर की फोटो खींच ली। फिर सोचा पीछा कर लेता हूं। पीछा करने लगा तो करीब तीन किलोमीटर आगे चलने के बाद बदमाशों की कार के आगे दो ट्रैक्टर आ गए। इस दौरान मुझे पीछा करते देख बदमाशों ने गोली चलाई। गोली कार के ऊपर से गई। इसके बाद मैंने अपनी कार बैक कर खेतों में ले ली और बदमाश सैय गांव के मार्ग पर भाग निकले।