फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: झगड़े में बीच बचाव करने गई बुजुर्ग महिला को दिया धक्का, मौत

Thu, 03 Jun 2021 08:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने मारपीट करने वाली महिलाओं को हिरासत में लिया, केस दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के जगदीशपुर में दो महिलाओं में हो रही मारपीट का बीच बचाव करने गई 75 वर्षीय कलावती को एक पक्ष ने धक्का दे दिया। जिससे वह गिर पड़ीं और उनके सिर में चोट लग गई। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने धक्का देने वाली महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस महिला के पति गंगा प्रसाद की तहरीर पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह जगदीशपुर गांव में संगीता चौधरी व खुशबू चौधरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों महिलाएं इस दौरान मारपीट करने लगी। कलावती से विवाद देखा नहीं गया तो वह बीच बचाव करने पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान एक पक्ष की महिला ने उन्हें धक्का दे दिया। सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें