फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ननिहाल आई दिव्यांग बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म की कोशिश, बेहोश होने पर हुआ फरार

Wed, 02 Dec 2020 07:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चौक बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई आठ साल की दिव्यांग बालिका के साथ वृद्ध ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका के बेहोश होने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति के घर उसकी आठ साल की दिव्यांग भांजी आई है। बुधवार को घर के लोग बाहर खेत में काम करने चले गए थे। दिव्यांग बच्ची अपनी मौसी की पांच वर्षीय पुत्री के साथ दरवाजे के पास खेल रही थी।

उसी दौरान गांव का ही एक साठ वर्षीय व्यक्ति आया और उसे बहला-फुसलाकर का अपनी छत पर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


बालिका की मां ने उसे ढूंढते हुए छत पर गई। बेहोशी की हालत में बालिका को उठाकर घर लाई। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन










 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें