फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर बीएसएफ के दरोगा को बंधक बनाया, मांगी फिरौती

Wed, 02 Dec 2020 02:28 AM IST
Birendra Shukla क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।

सार

 क्षेत्र के गांव रामपुर से रविवार को दवा लेने अलीगढ़ गए बीएसएफ में दरोगा वेश्यावृत्ति की आड़ में ठगी करने वाले रैकेट के चंगुल में फंस गया।
विज्ञापन
पकड़े गये आरोपयों के बारे में जानकारी देते एएसपी व सीओ गभाना विकास कुमार । - फोटो : roopesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 क्षेत्र के गांव रामपुर से रविवार को दवा लेने अलीगढ़ गए बीएसएफ में दरोगा वेश्यावृत्ति की आड़ में ठगी करने वाले रैकेट के चंगुल में फंस गया। दरोगा को बंधक बना लिया गया और छोड़ने के नाम पर परिवार से दो लाख रुपये की डिमांड की गई। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने गांधीपार्क इलाके के एक मकान में दबिश देकर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर दरोगा को बंधनमुक्त कराया। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री व अश्लील सीडी भी मिली हैं। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन



एएसपी/सीओ विकास कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव रामपुर निवासी बीएसएफ में दरोगा सज्जन पाल सिंह रविवार दोपहर घर से अलीगढ़ दवा लेने गए थे। इसके बाद वे नहीं लौटे, बल्कि उनके ही मोबाइल से कुछ लोगों ने घर पर फोन कर छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे थे। सज्जनपाल सिंह के बेटे पंकज ने सोमवार सुबह जब यह खबर पुलिस को दी तो मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दरोगा की खोज शुरू कर दी गई।

सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सोमवार शाम गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर ब्लॉक के पास गली नंबर एक में डॉ. ब्रजेश सिंह के मकान पर दबिश दी। यहां एक कमरे में अपहृत सज्जन पाल सिंह के अलावा दो युवक व एक महिला उसे चारपाई पर घेरे हुए मिले। तमंचा लिए एक युवक सज्जन पाल को धमका रहा था।
विज्ञापन



पुलिस ने मौके से भूपेंद्र उर्फ रेडर व शीशपाल निवासीगण गोपालपुर, जवां व मूल अमरपुर नेहरा लोधा व हाल जलालपुर देहली गेट निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भगदड़ में वहां से दो लोग भाग गए। मौके से तमंचा, कारतूस, 2500 रुपये, भारी मात्रा में अश्लील सीडी व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।


थाने लाकर हुई पूछताछ में सज्जन पाल सिंह ने बताया कि इन लोगों ने उसे गांधीपार्क बस स्टैंड पर ही बातों में लेकर घेर लिया था। बातचीत में परिवार के युवक की शादी के नाम पर उससे अपनापन जोड़ा और फिर कुछ खिलाकर बेहोश कर उस मकान तक ले गए। होश आने पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी।


छोड़ने के नाम पर परिवार से दो लाख रुपये मांगे। एएसपी के अनुसार, इस मामले में पकड़े गए तीनों लोगों पर वेश्यावृत्ति एक्ट के अलावा बंधक बनाने, ब्लैकमेल करने, रंगदारी मांगने व आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में अब तक शिकार बनाए गए लोगों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें