फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 14 Feb 2022 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसओ गुलरिहा अमित दुबे का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांव जंगल डुमरी नंबर एक में रविवार की शाम को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने, तो मायके पक्ष ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। ससुराल के अन्य लोग घर छोड़कर लापता हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के बेलवार निवासी पूनम (27) की शादी  26 अप्रैल वर्ष 2018 को गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक नारायन टोला निवासी विजय बेलदार से हुई थी। दंपती की डेढ़ वर्ष की बेटी सृष्टि है।

रविवार की शाम करीब चार बजे पूनम को ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति विजय का कहना था कि पूनम घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी थी, जिसकी जानकारी होने पर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


वहीं पूनम के भाई दीपक कुमार का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे, तो कमरे के बाहर चूड़ी टूटी मिली। कमरे में बेड समेत कई सामान उलट-पुलट था। ससुराल के अन्य लोग भी घर छोड़कर भाग गए थे। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।

एसओ गुलरिहा अमित दुबे का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें