फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: पति सहित पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पांच साल पहले हुई थी शादी

Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

डुमरियागंज सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर थाने में दी गई थी। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पति, ससुर, चाचा और ननद पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


संतकबीरनगर जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी अजीत लाल श्रीवास्तव की बेटी सुधा की शादी वर्ष 2016 में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के मनबहाल लाल श्रीवास्तव के बेटे सोनू उर्फ अरविंद के साथ हुई थी। अजीत ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनके दामाद सोनू उर्फ अरविंद और उनके पिता मनबहाल, चाचा शिवपूजन, बेटी की ननद प्रिया व ननदोई सचिन अक्सर बेटी को मायके से दो लाख नकद तथा बाइक लाने की बात करते थे।

उस पर बेटी के मना करने पर लोग तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। कई बार बेटी को लोग खाना भी नहीं देते थे और पीटते थे। आरोप लगाया कि आरोपियों ने सुधा की हत्या कर दी। अजीत की तहरीर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। इस संबंध में डुमरियागंज सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर थाने में दी गई थी। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें