गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके के पप्पू कटरा स्थित धुलाई सेंटर पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह धुलाई सेंटर का मालिक दुकान पर पहुंचा तो उसका शव विस्तर पर पड़ा था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के पश्चिम चंपारण के चनपटिया निवासी विनोद का 22 वर्षीय पुत्र विशाल पप्पू कटरा स्थित राजन सहानी के धुलाई सेंटर पर काम करता था और रात में यहीं रहता था।
बुधवार की सुबह 11 बजे तक धुलाई सेंटर नहीं खुलने पर राजन सहानी अंदर गए। देखा विशाल विस्तर पर पड़ा था। उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी।
इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया उसके परिजनों से बात हुई है, बताया गया कि वह शराब पिता था और बीमार भी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।