फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: निर्माणाधीन स्कूल में मिला शख्स का शव, गला कसकर हत्या की आशंका

Tue, 27 Apr 2021 07:45 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के पिपरा मोगलान गांव में निर्माणाधीन स्कूल के एक कमरे में 35 वर्षीय शख्स की लाश मिली। युवक की पहचान गांव के ही चोकट निषाद का पुत्र धर्मेन्द्र निषाद था। उसके गले पर चोट के निशान देख गला कस कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शक के आधार पर उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

धर्मेन्द्र सोमवार से ही लापता था। उसकी मां मीरा ने बताया कि वह सोमवार की शाम को गांव के काली मंदिर पर कढ़ाई चढ़ाने गई थीं। जब लौटी और धर्मेन्द्र के बारे में बहू से पूछी तो बहू ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मंगलवार की सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना आई। मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पत्नी के पूछताछ कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र का 13 का बेटा अपने ननिहाल कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में रहता है। ग्रामीणों की माने तो धर्मेन्द्र का अपनी पत्नी रेनू के साथ संबंध कई सालों से ठीक नहीं थे इस नाते मृतक नशे का आदी हो गया था और दिल्ली में सिलाई का काम करता था। लेकिन इधर तीन महीने से गांव में ही रह रहा था। उसकी शादी 2003 में हुई थी। 2008 में गवना हुआ था। 

थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पायेगा अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

पुलिस ने धर्मेन्द्र की पत्नी रेनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रेनू के पास कई मोबाइल मिलने और उसके संदिग्ध बयान के कारण तथा धर्मेन्द्र की हत्या के आशंका के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की शाम पति-पत्नी स्कूल की ओर जाते देखे गए थे। मृतक की पत्नी रेनू के बारे में गांव में तरह तरह की चर्चाएं भी है। फिलहाल मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें