फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फंदे से लटकी मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 21 Nov 2021 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मृतका और उसके पति के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। एक माह पूर्व ही पति- पत्नी में पंचायत के माध्यम से सुलह समझौता कर सीमा निषाद को उसके ससुराल शिवपुर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बीती रात एक 30 वर्षीय महिला का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संतोष निषाद निवासी शिवपुर थाना खोराबार की शादी छह वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना अंतर्गत खरोह गांव में सीमा निषाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इसको लेकर पत्नी द्वारा परिवार न्यायालय दीवानी कचहरी में मुकदमा भी दायर किया गया था। एक माह पूर्व पति- पत्नी में पंचायत के माध्यम से सुलह समझौता कर सीमा निषाद को उसके ससुराल शिवपुर भेज दिया गया था।

इधर, सीमा के मायके में उसके चाचा के लड़के की शादी थी, जिसमें सीमा जाने की जिद कर रही थी, मगर पति ने मना कर दिया था। जिसको लेकर के बीती रात पति- पत्नी में कहासुनी हुई थी। उसके बाद पति दूसरे कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ खोराबार राहुल सिंह ने बताया कि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें