फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिपराइच इलाके में मिली डेयरी फार्म के कर्मचारी की लाश, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 23 Aug 2021 08:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 छोटे भाई रोहित यादव ने बताया कि मनोज के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसने गमछे से गला कसने से जीभ बाहर निकलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में पाल भट्ठा पुलिया के करीब सोमवार की सुबह एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। जीभ बाहर होने से आशंका है कि गमछे से गला कसकर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पाते ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरीचौरा जगत कन्नौजिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की पहचान डेयरी फार्म में काम करने वाले मनोज यादव (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
 जानकारी के मुताबिक, मुड़ियारी बुजुर्ग निवासी लोरिका यादव का बड़ा बेटा मनोज यादव कुसम्ही बाजार स्थित डेयरी फार्म में काम करता था। महीने भर तक वह घर नहीं आता था, इस वजह से रोजाना उसकी तलाश भी घरवाले नहीं करते थे। सोमवार की सुबह 6 बजे रमवापुर की ओर टहलने गए मुड़ियारी बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने पुल के पास सड़क किनारे मनोज की लाश देखी।

वहीं पास में उसकी साइकिल भी पड़ी थी। पहचान होने पर लोगों ने उसकी सूचना घरवालों को दी। छोटे भाई रोहित यादव ने बताया कि मनोज के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसने गमछे से गला कसने से जीभ बाहर निकलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


हालांकि भाई ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। घर में मौत की सूचना पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

खाने पीने के विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस की जांच में पता चला है कि जहां पर लाश मिली है, वहां पर एक शराब की दुकान भी है।  खाने पीने के दौरान हुए विवाद में ही मनोज यादव की हत्या की आशंका जताई जा रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने भी मनोज को शराब की दुकान के पास रविवार की रात में देखे जाने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इलाके में चार दिन में तीसरी हत्या
पिपराइच इलाके में चार दिनों में हत्या के तीन मामले सामने आए। 20 अगस्त को पांच साल के बच्चे की हत्या कर फेंकी गई लाश पिपराइच मटिहानिया सोमाली गांव में मिली थी। इस मामले का पुलिस अभी पर्दाफाश नहीं कर सकी है। एक तांत्रिक को हिरासत में लिया, उसने राज भी उगले लेकिन पुलिस अभी सबूत नहीं जुटा पाई है।

इसी के अगले दिन 21 को अगस्त को बाजार गए युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पुलिस इसे भी हादसा बता रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का केस दर्ज किया है। अब सोमवार को फिर एक लाश मिली है। कुछ महीने पहले भी एक मोबाइल व्यापारी की हत्या कर फेंकी गई लाश पिपराइच में मिल चुकी है। इस घटना का पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें