फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित किए गए सात पुलिसकर्मियों का हाल: जेल पहुंचे तो सताने लगी घर की याद, मनीष व शहाना मामले में बंद हैं सभी आरोपी

Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत के मामले में हत्यारोपी बनाए गए इंस्पेक्टर रहे जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वाले नेहरू बैरक में बंद हैं। इसी बीच कोतवाली इलाके में मौत का शिकार महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी शहाना के मामले में निलंबित दरोगा राजेंद्र सिंह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या और खुदकुशी को उकसाने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित पुलिस वालों को घर की याद सताने लगी है। सबने जेल प्रशासन को अपने घर का नंबर उपलब्ध कराया है, ताकि उनसे बातचीत कर सके। जेल प्रशासन की ओर से नंबरों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद बातचीत करने की अनुमति दे दी जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत के मामले में हत्यारोपी बनाए गए इंस्पेक्टर रहे जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वाले नेहरू बैरक में बंद हैं। इसी बीच कोतवाली इलाके में मौत का शिकार महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी शहाना के मामले में निलंबित दरोगा राजेंद्र सिंह जेल में बंद हैं।

जेएन सिंह और उनके साथी आरोपियों से मिलने के लिए उनके अपने पहुंचे थे, लेकिन अभी तक राजेंद्र सिंह से मिलने कोई नहीं पहुंचा है। घरवालों से बात करने और संपर्क करने के लिए आरोपी पुलिस वाले परेशान हैं और अब अपने घर का मोबाइल नंबर देकर सत्यापन कराना चाहते है, ताकि नियमित रूप से बातचीत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन का कहना है कि नंबर का सत्यापन करने के बाद ही बात करने की अनुमति दी जा सकती है। सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें