फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आपत्तिजनक फोटो भेजकर कोचिंग संचालक ने तुड़वाई लड़की की शादी, तीन पर केस दर्ज

Fri, 23 Jul 2021 09:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कैंट पुलिस ने आरोपित और उसके दो साथियों पर केस दर्ज किया, नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर बनाने का है आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट पुलिस ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर शादी तोड़वाने वाले कोचिंग सेंटर संचालक और उसके दो साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ का इस्तेमाल कर संचालक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर बना लिया और उसे रिश्तेदारों को भेजकर शादी तोड़वा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के गोपालगंज की निवासी युवती शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहती थी। आरोप है कि 2018 में कैंट क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में वह मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रही। परीक्षा होने की वजह से उसने तीन महीने बाद ही काम छोड़ दिया।

परीक्षा समाप्त होने पर एक माह बाद फिर से कार्यभार संभाला। आरोप है कि इस दौरान कई बार कोचिंग संचालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। होश में आने के बाद जब वह बाहर निकलती थी तो कोचिंग में कोई रहता नहीं था। बार-बार बेहोश होने का कारण वह समझ नहीं पाती थी।
विज्ञापन


मार्च 2020 में कोचिंग बंद होने के बाद युवती कमरे पर चली गई। इसी बीच उसकी शादी तय हो गई। आरोप है कि शादी तय होने की जानकारी मिलने पर कोचिंग सेंटर संचालक मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करने लगे। उसने फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी भी दी।

लोकलाज के भय से उसने वैसा ही किया जैसा कोचिंग सेंटर संचालक ने कहा। इसके बाद भी उसने फोटो और वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर शादी तोड़वा दी। प्रभारी निरीक्षक कैंट सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें