फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भाई के इस हरकत को जानकर दंग रहे जाएंगे आप, इस वजह से करा दी बहन की हत्या

Mon, 14 Jun 2021 07:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

भाई को पुलिस ने भेजा जेल, हत्या करने के मुख्य आरोपित की तलाश, पुलिस ने आरोपी भाई आकाश पर बढ़ाई आपराधिक साजिश की धारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को एक हैरान करने वाले मामले का खुलासा की है। यहां पोखरा टोला में दिव्या दुबे (20) की हत्या में वांछित उसके भाई आकाश (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी के डर से आकाश ने बहन दिव्या की हत्या कराई है।

विज्ञापन


पुलिस हत्या करने वाले आकाश के दोस्त की तलाश में जुट गई है। आकाश पर पुलिस ने पुलिस एक्ट और आपराधिक साजिश की धारा बढ़ाते हुए सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 जानकारी के मुताबिक, छह जून को घर में प्लास्टिक के रस्सी से गलाकर कसकर दिव्या दुबे की हत्या की गई थी। घर में शव पड़े होने की सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही भाई पर संदेह होने पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


आठ जून को पुलिस ने दिव्या के चचेरे मामा बलवंत उर्फ गुड्डू की तहरीर पर आकाश को नामजद आरोपित बनाते हुए अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। आकाश से पूछताछ के बाद साफ हो गया कि उसे इस बात का डर था कि शादी के बाद बहन प्रॉपर्टी में हिस्से पर दावा कर सकती है। इस वजह से उसने हत्या की साजिश अपने दोस्त के साथ मिलकर रची। फिर दोस्त ने हत्या कर दी। पुलिस उसके दोस्त की तलाश कर रही है।

माता-पिता की हो चुकी है मौत
आकाश के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। तकरीबन पांच साल पहले मां का भी देहांत हो गया है। दो भाइयों और एक बहन में आकाश सबसे बड़ा है। बहन की हत्या के बाद आकाश आरोपी हो गया है। आकाश का छोटा भाई अकेला रह गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें