फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश, एयरफोर्स इलाके में इस हाल में मिला शख्स

Mon, 26 Jul 2021 07:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एयरफोर्स इलाके में मिला अचेत, नहीं हो सकी पहचान, गले पर गहरे घाव, पुलिस ने कराया भर्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। सोमवार की सुबह युवक को बेसुध हाल में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। युवक के गले पर गहरे घाव हैं। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह सड़क किनारे पड़े बेसुध युवक को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले। पुलिस ने पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। देखने से युवक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है।

कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके फोटो के जरिए पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मौजूदा साक्ष्य से लग रहा है कि वह कबाड़ बीनने वाला है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें