फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मछली पकड़ने के विवाद में धारदार हथियार से हमला, युवक की हालत गंभीर

Fri, 27 Aug 2021 06:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

गंभीर रूप से घायल युवक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, पथरा थाना क्षेत्र के ककरा पोखर गांव में हुई घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में मछली पकड़ने के विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे बेंवा सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार भोर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह के टोला डीहवा निवासी सलाउद्दीन (22) पथरा थाना क्षेत्र के ककरा पोखर सिवान में स्थित पुल पर जाल से मछली मार रहे थे। उसी दौरान जाल में एक बड़ी मछली मिल गई तो मौके पर पहुंचे ककरा पोखर निवासी अल्ताफ ने कहा कि मछली हम लेंगे।

इसी बात को लेकर अल्ताफ और सलाहुद्दीन के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अल्ताफ ने सलाउद्दीन के पेट में किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। सलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में सलाउद्दीन के पिता को भी हल्की चोट आई। परिजनों ने सलाउद्दीन को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करके जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में पहुंचने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें