पुलिस ने शराब को एंबुलेंस समेत कब्जे में लिया। वहीं इसमें शामिल सीवान जिले के थाना मुफलिस के हांदा खुर्द गांव निवासी पंकज कुमार व इसी जिले के महदेवा थाना के ददिया टाउन भड़रिया व्यापार मंडल निवासी संदीप कुमार को हिरासत में ले लिया।
वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी दुर्गादत्त पांडेय, एसएसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राम बाबू यादव, राम सिंह यादव आदि शामिल रहे। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।