फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल, छह महीने पहले दर्ज किया था केस

Fri, 03 Jun 2022 04:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 महिला का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पति, देवर, जेठ और ससुर ने संबंध बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मशाला पुल के नीचे से आरोपी को पकड़ा गया। वह करीब छह माह से फरार था। इससे पहले पुलिस ने 22 मई 2022 को मामले के एक अन्य आरोपी देवर को जेल भेजा था। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले की एक महिला की शादी शाहपुर इलाके में हुई थी।

20 नवंबर 2021 को महिला ने थाने में तहरीर देकर पति, देवर, ससुर, जेठ, जेठानी, सास आदि पर दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक दुष्कर्म और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पति, देवर, जेठ और ससुर ने संबंध बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें