फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डकैती और हत्या की कोशिश में वांछित 12 साल से चल रहा था फरार, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सराय गुलरिहा में वर्ष 2008 में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में वर्ष 2008 में डकैती, हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चिलुआताल इलाके के बेलदारीपुरवा निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई।
विज्ञापन

 
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को घटना के बाद ही पकड़ लिया था। जानकारी के मुताबिक, मुड़िला गांव निवासी त्रिलोकी ठठेरा की सराय गुलरिहा में ज्वेलरी की दुकान है। आरोप है कि जनवरी 2008 में उनकी दुकान में सात लोगों ने डाका डाला था। तब थानेदार रहे राजीव रंजन उपाध्याय ने केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

दो आरोपी फरार चल रहे थे। उसी समय आरोपियों से मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज किया गया था।

इस मामले में भी इंद्रजीत वांछित था। पुलिस उसकी तलाश में थी कि मुखबिर के जरिए गुलरिहा में उसके होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें