फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, एक सिपाही व बदमाश को लगी गोली

Sat, 20 Nov 2021 01:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कलवारी (बस्ती)।

सार

बदमाश मस्तराम ने 14 नवंबर की रात में डीजे बजाने की बात को लेकर 17 वर्षीय अमरजीत निवासी तिघरा थाना दुबौलिया को लोहे के रॉड से सिर पर वार किया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गोविंदापुर के पास शनिवार की सुबह कलवारी पुलिस व एंटी व्हीकल टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कलवारी थाना क्षेत्र के ही सेमराचीगन निवासी मस्तराम को पैर में गोली लगी है। वहीं कलवारी थाने के सिपाही करमचंद को भी गोली लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बदमाश मस्तराम ने 14 नवंबर की रात में डीजे बजाने की बात को लेकर 17 वर्षीय अमरजीत निवासी तिघरा थाना दुबौलिया को लोहे के रॉड से सिर पर वार किया था। जिससे वह गंभीर रुप से घयाल हो गया था। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। वहीं पकड़े गए बदमाश मस्तराम के पास से तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें