फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड: शाम को हुआ था विवाद, रात में पिस्टल से गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Wed, 20 May 2020 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • प्रापर्टी डीलर हत्याकांड: आरोपितों की तलाश में क्राइम ब्रांच भी जुटी
  • आरोपित प्रवीण के पुराने मामलों की फाइल खोलने की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के संगम चौराहे पर ठेकेदार अजय राज सिंह के मकान में दावत के दौरान बिहार के प्रापर्टी डीलर राकेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम भी लग गई है। पुलिस को पता चला है कि आरोपित प्रवीण पांडे और विवेक पांडे का शाम को ही राकेश से विवाद हुआ था, तब दोनों ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, राकेश सिंह के भतीजे की तहरीर पर प्रवीण पांडे और विवेक पांडे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपित प्रवीण के खिलाफ पूर्व में भी हत्या सहित अन्य मामलों में केस दर्ज है। पुलिस अब प्रवीण के पुराने मामलों की फाइल खोलने की तैयारी में है। इस मामले में दूसरे आरोपित विवेक पर पहली बार केस दर्ज हुआ है। विवेक के पिता कुशीनगर जिले में एलआईयू में दरोगा हैं।
विज्ञापन

दोपहर से ही शुरू हो गया था पार्टी का दौर

जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार अजयराज सिंह के मकान में रविवार दोपहर से ही पार्टी का दौर शुरू हो गया था। शाम को शराब पीने के दौरान ही यहां पर रंगबाजी में विवाद हो गया था। उसी समय प्रवीण और विवेक ने राकेश को गोली मारने की धमकी दी थी।

तब अजयराज सिंह व अन्य ने प्रवीण को वहां से हटाया। उस वक्त प्रवीण चला गया, पर करीब ढाई घंटे बाद वह कहीं से पिस्टल लेकर आया और राकेश सिंह को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारने के बाद फरार हो गया।

सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान गाली-गलौज के बाद प्रवीण ने राकेश सिंह को गोली मारी थी। विवेक भी उसके साथ शामिल था। दोनों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें