फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोहदे-हंगामा करने वालों की अब खैर नहीं..हर कहीं होगी तीसरी आंख

Sat, 28 Oct 2023 11:45 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम में ही इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। ये शहरवासियों की सुरक्षा और गुणवत्ता का ख्याल में रखकर किया जा रहा है। इस केंद्र से कैमरों से निगरानी और उसके डाटा को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब शराब की दुकानों पर हंगामा और स्कूल-कॉलेजों के सामने छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शोहदे तुरंत पकड़े जाएंगे। ऐसे स्थानों के अलावा विश्वविद्यालय, पेट्रोल पंप के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को नगर निगम के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। निगरानी के लिए नगर निगम परिसर में ही इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर(आईसीसीसी) स्थापित होगा। इसकी निविदा 28 तारीख को खुलेगी। इसके बाद जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


गोरखपुर नगर निगम, राज्य स्मार्ट सिटी एवं सेफ सिटी परियोजना के तहत निगम परिसर में आईसीसीसी की स्थापना की जाएगी। आईसीसीसी का उद्देश्य महानगर के सभी 80 वार्डों को सीसीटीवी से जोड़ना है। मंशा है कि महानगर की सुरक्षा, प्रशासन की दक्षता में सुधार और निवासियों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जा सके।

इसी सोच के साथ नगर निगम वार्डों के अलावा महानगर के बैंक, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पेट्रोल पंप, मौजूदा आईटीएमएस कंट्रोल रूम के साथ शराब की दुकान समेत सभी कैमरों को लाइव फुटेज में देखा जा सकेगा। उनके जरिए निगरानी की जा सकेगी। रिकार्ड किए गए फुटेज को स्थानीय स्तर पर स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ विजलेंस इंस्पेक्टर भी नपे,पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
 

विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम ने 5.15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत महानगर के 80 वार्डो में लगाए गए 500 से अधिक कैमरे जुड़ेंगे। आईसीसीसी अधिकतम 7 दिन का डेटा संग्रहित कर सकेगा। 7 दिनों के बाद किसी भी क्लाउड स्टोरेज में स्थानांतरित किया जाएगा।

टेंडर लेने वाली फर्म को मल्टी-लोकेशन सीसीटीवी निगरानी, लाइव फुटेज, वीडियो प्रबंधन प्रणाली (वीएमएस), केंद्रीकृत नियंत्रण एवं डेटा स्टोरेज की सुविधाएं मुहैया करानी होगी। आईसीसीसी में बड़ी एलईडी स्क्रिन लगाने के साथ किसी भी लोकेशन की फीड देखने की क्षमता होगी। फुटेज के साथ साउंड तक रिकार्ड किया जा सकेगा। कंट्रोल रूम से संदेश भी प्रसारित होंगे।

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

गोरखपुर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम में ही इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। ये शहरवासियों की सुरक्षा और गुणवत्ता का ख्याल में रखकर किया जा रहा है। इस केंद्र से कैमरों से निगरानी और उसके डाटा को सुरक्षित रखा जाएगा। शहरवासी इसके लग जाने से खुद को पहले से और सुरक्षित महसूस करेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें