फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एम्स: कल से शुरू होगा 200 बेड का कोविड अस्पताल, मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैं उद्घाटन

Wed, 02 Jun 2021 02:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

30 बेड वेंटिलेटर के, 15 बेड पीएम केयर फंड से मिले।
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में बोइंग कंपनी के सहयोग से बन रहे 200 बेड का कोविड अस्पताल तीन जून से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड अस्पताल का उद्घाटन कर सकते हैं। इस संबंध में कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने मंगलवार को कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। निर्देश दिया है कि कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


एम्स की तरफ से अधिकारियों को बताया गया है कि तीसरे मंजिल पर बने कोविड अस्पताल में 30 बेड वेंटिलेटर वाले होंगे। इसमें 15 वेंटिलेटर पीएम केयर फंड से मिले हैं जबकि 15 एम्स के पास पहले से थे। इन वेंटिलेटर को एम्स ने कोरोना महामारी के बीच में बीआरडी मेडिकल कॉलेज को दे दिया था। 

कोविड के मरीज कम होने के बाद और कोविड अस्पताल शुरू होने पर इसे एम्स ने वापस मंगवा लिया है। इसके अलावा कमिश्नर को यह भी जानकारी दी गई है कि ऑक्सीजन प्लांट तो एम्स में लग गया है, लेकिन कुछ मशीनें बाहर से आनी हैं। ऐसी स्थिति में अभी सिलिंडर से ही मरीजों को ऑक्सीजन दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियां बुधवार तक हर हाल में पूरी हो जाएं। जिससे कि तीन अप्रैल को कोविड अस्पताल शुरू किया जा सके। बताया जा रहा है कि एम्स प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। लेकिन अब तक उन्हें लिखित तौर पर सीएम के आने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

बारिश से ठप हो गई थी टेलीमेडिसिन सेवा, फिर से शुरू

एम्स में पोस्ट कोविड ओपीडी मरीजों के लिए शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा बारिश की वजह से एक दिन प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बीएसएनएल की लैंड लाइन सेवा प्रभावित हो गई थी। इसकी वजह से मरीज काफी परेशान हो गए थे। फिलहाल फिर से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू कर दी गई है। वही, ओपीडी और पोस्ट कोविड ओपीडी में भी मरीज पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को ओपीडी और पोस्ट कोविड ओपीडी मिलाकर कुल 200 के आसपास मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। पोस्ट कोविड ओपीडी में ज्यादातर मरीजों को कमजोरी, हाथों और पैरों में दर्द की शिकायतें हैं।

इन नंबरों पर करें संपर्क
0551-2205501
0551-2205585
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें