फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चचेरे भाई पर छेड़खानी का आरोप, विरोध पर भाई संग घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने चचेरे भाई पर अश्लील हरकत और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और बाद में अपने छोटे भाई के साथ घर पहुंचकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह जूठन फेंकने के लिए घर के पीछे गई थी। आरोप है कि उसके बड़े पिता का बेटा पहले से वहां खड़ा था। उसने युवती को अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और परिवार को देख लेने की धमकी देकर वहां से जाने लगा। युवती के अनुसार, उसकी मां ने जब आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसका छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों भाई घर पर चढ़ आए और मारपीट करने लगे। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें