फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल में मारपीट के मामले में बीएसए ने जांच टीम गठित की

Wed, 15 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धर्मदास पट्टी में सहायक शिक्षक और इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के बीच हुए विवाद के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

टीम को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। नौ जुलाई को विद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सहायक शिक्षक ने आरोप लगाया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका और उनके पति ने उनके साथ मारपीट की। शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया था कि विद्यालय में मिड डे मील के तहत बच्चों को मिलने वाला दूध और फल नियमित रूप से वितरित नहीं किया जाता है तथा भुगतान और अन्य व्यवस्थाओं में भी अनियमितता है। मामले को लेकर शिक्षक ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।


मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर प्राप्त हो जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र त्रिपाठी,बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें