फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल टिकट में खेल: बिना बिचौलियों के सफर भूल जाइए, काउंटर पांच मिनट में हो जा रहा फुल

Sat, 11 Nov 2023 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दिल्ली-मुंबई, अहमदाबाद समेत सभी बड़े शहरों से गोरखपुर आने के लिए ट्रेनों में सीटें फुल हैं। रेलवे के अधिकृत काउंटर व ऑनलाइन तत्काल कोटे की बुकिंग में एक से दो टिकट ही कंफर्म मिल पा रहा है, इसके बाद वेटिंग टिकट मिलना शुरू हो जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर घर लौटने वालों की मुसीबत हो गई है। रेलवे के तमाम दावों-सुविधाओं की हकीकत यह है कि एक तो ट्रेनों में टिकट मिल नहीं रहा, मिल भी रहा तो बिचौलियों की वजह से जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। बिचौलियों ने रेलवे की तत्काल सेवा में भी सेंध लगा दी है।

विज्ञापन


काउंटर खुलते ही पांच मिनट में फुल हो जा रहा, लेकिन बिचौलिए प्रति टिकट 700 से 1000 रुपये ज्यादा लेकर आसानी से लोगों को कंफर्म टिकट तक उपलब्ध करा दे रहे हैं।

दिल्ली-मुंबई, अहमदाबाद समेत सभी बड़े शहरों से गोरखपुर आने के लिए ट्रेनों में सीटें फुल हैं। रेलवे के अधिकृत काउंटर व ऑनलाइन तत्काल कोटे की बुकिंग में एक से दो टिकट ही कंफर्म मिल पा रहा है, इसके बाद वेटिंग टिकट मिलना शुरू हो जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दिवाली पर 153 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम, वनटांगिया संग मनाएंगे त्यौहार

तत्काल टिकट की बुकिंग अब तीन दिन पहले से होती है। सुबह 10 बजे स्लीपर क्लास व 11 बजे एसी क्लास की बुकिंग की जाती है। तत्काल टिकट के लिए आधी रात में ही आकर लोग डट जाते हैं। सुबह तक कतार लग जाती है। 10 बजे जैसे ही काउंटर खुलता है और पांच-छह टिकट बुक होता है, तब तक सीटें फुल हो जाती हैं। कतार में खड़े जिन पांच-छह लोगों का टिकट कटता है, उसमें से भी दो-तीन ही आम लोग होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वहां सक्रिय दलाल प्रति टिकट 700 से 1000 रुपये लेकर कंफर्म टिकट वसूलते हैं। वहीं, ऑनलाइन टिकट बुकिंग वालों ने भी अपने नेटवर्क के जरिए सेंधमारी कर रखी है। ये लोग ऐसा साफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं, जिसमें यात्री का ब्योरा दर्ज करने के बाद पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती। इस वजह से जैसे ही सर्वर खुलता है, इनके पोर्टल पर भरा डॉटा स्वत: ही सारी प्रक्रिया पूरी कर टिकट जेनरेट कर देता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन में सीट तक पहुंचे मतलब गंगा नहा लिए, स्लीपर कोच की हालत जनरल जैसी
विज्ञापन

बातचीत में एक एजेंट ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली के लिए थर्ड एसी का कंफर्म टिकट दिवाली बाद दो हजार रुपये और गोरखपुर से मुंबई के लिए चार हजार रुपये में उपलब्ध करा देगा।

आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि टिकट के धंधेबाज की जांच की जाती है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें