शहर के जाने-माने उद्योगपति श्याम मनोहर अग्रवाल (64) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह संक्रमित होने के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से शहर के उद्यमी व व्यापारी दुखी हैं। वह शहर के बेतियाहाता के रहने वाले थे। सुरभि फ्लोर मिल बस्ती के प्रबंध निदेशक भी थे। उद्योगपति की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है।
इसी तरह शहर के चर्चित डॉक्टर आरडी मुखीजा की पत्नी मीनाक्षी मुखीजा (65) की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बताया जाता है कि डॉ आरडी मुखीजा और उनके बेटे भी संक्रमित हैं, जो दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
शहर की रहने वाली 48 वर्षीय एक महिला की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने नई दिल्ली में मौतों का आंकड़ा अभी पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। सिर्फ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है।
नगर विधायक डॉ राधा मोहन अग्रवाल की डॉक्टर बेटी के पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने परिवार के साथ खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर बेटी के पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए लिखा कि मैं, कुछ दिनों तक आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। जिसको भी कोई काम हो, वह मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं। एक महीने तक घर पर मिलना कठिन रहेगा। लिहाजा, घर पर मुलाकात के लिए आने से बचा जाए।
शहरी क्षेत्रों में मिले संक्रमित
कूड़ाघाट में चार, झरना टोला में एक, शाहपुर में पांच, विकास नगर में पांच, तिवारीपुर में चार, बिछिया में आठ, प्रधान डाकघर के तीन कर्मी, जनप्रिय बिहार कॉलोनी में एक, हुमायुंपर में पांच, दीवान बाजार में पांच, जटाशंकर में एक, बैंक रोड पर चार, रेलवे अस्पताल में तीन, राजेंद्र नगर पश्चिमी में दो, नंदानगर में एक, रोडवेज के तीन कर्मी, रमदत्तपुर में दो, सूर्यकुंड में तीन, आरटीओ कार्यालय के चार कर्मी, मिर्जापुर में एक, निकट जेपी हॉस्पिटल में एक, तहसील सदर, विस्तार नगर, डेयरी कॉलोनी में एक-एक, बिलंदपुर में तीन, नीना थापा रोड, पुलिस लाइंस, डीएफओ परिसर में एक-एक, स्पोर्ट्स कॉलेज में छह, अस्थायी जेल में तीन, रामजानकी नगर, खूनीपुर में एक-एक, मोहद्दीपुर में तीन, रुस्तमपुर व अलहादपुर में एक-एक, शिवपुर न्यू कॉलोनी में दो, जटेपुर में तीन, राप्तीनगर में दो, मिर्जापुर में तीन, गंगा नगर, अकरबगंज, वार्ड नंबर 63, घासीकटरा में एक-एक, पुर्दिलपुर, गोरखनाथ में दो-दो, बशारतपुर में पांच, बंसतपुर में तीन, तारामंडल में दो, असुरन, कलेक्ट्रेट परिसर, छोटे काजीपुर, शास्त्रीपुरम, पार्क रोड, साहबगंज, पांडेय कॉलोनी, सहारा स्टेट, इस्माइलपुर में एक-एक राजघाट में दो, बेतियाहाता में चार और गीता वाटिका में दो मरीज मिले हैं।
ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बांसगांव में दो, बगही में एक, बड़हलगंज में नौ, चिल्लूपार में दो, भटहट, बरवा में एक-एक, पिपरी में तीन, तरकुलही में एक, ब्रह्मपुर के बरही में एक, कैंपियरगंज के चौमुखा में एक, चरगांवा के खुटहन में एक, पादरी बाजार में पांच, तिकोनिया नंबर दो में दो, मोहरीपुर, महुआपार, रेल बिहार, चिलुआताल, गगहा थाना, गोला के बनकटा में एक-एक, कौड़ीराम में आठ, मलाव, हरैया में एक-एक, गजपुर में दो, बहावन पोखर, तिवारी नगवा, डरवापार, खजनी में एक-एक, खोराबार में तीन, कुसम्ही में एक, पिपराइच में पांच, ताजपिजरा में एक, बरनही में आठ, बघरिया में एक, पिपरौली में तीन, गीडा में एक, नौसड़ में दो, जैतपुर, सहजनवां, सरदार नगर, मिर्जवा बाबू, डुमरी खुर्क में एक-एक तथा चौरीचौरा में दो मरीज मिले हैं।