फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Tips: इस उपाय से दूर किया जाएगा 'कोरोना का खतरा', 20 अप्रैल से यहां चलेगी खास कक्षा

Sun, 19 Apr 2020 03:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत करने के बाद अब फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस क्लास भी चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


20 अप्रैल से रोजाना सुबह 9:30 बजे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देश के चुनिंदा एक्सपर्ट बच्चों को न्यूट्रिशन, योगा, मेडिटेशन, मेंटल वेलनेस, स्टेमिना और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का लाइव गुर सिखाएंगे।

आठ मई तक फिटनेस क्लास का संचालन होगा। इसका आदेश गोरखपुर में सीआईएससीई की ओर से संचालित 18 विद्यालयों में पहुंच गया है। बोर्ड का मानना है कि निरोगी काया से ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की जरूरत है। इसी लक्ष्य से बोर्ड ने फिटनेस क्लास की विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत एक्सपर्ट प्रतिदिन उन्हें निरोगी काया का गुरुमंत्र देंगे।

विज्ञापन

यहां से उठा सकेंगे फिटनेस क्लास का आनंद

यूट्यूब चैनल का नाम: Fit India Movement Link- https://www.youtube.com/channel/UCQtxCmXhApXDBfV59_JNagA

- फेसबुक : @FitIndiaOff
- इंस्टाग्राम : @fitindiaoff
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें